स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
रसड़ा समेत पूरे जनपद में जुमा की नमाज़ सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न : हर मस्ज़िदों पर फोर्स के साथ दिखे आला अफसरान
-------------------------------------------------------------
मुसलामानों के अमन पसंदी मिजाज़ की प्रशासन व आमजन में हो रही है खूब प्रशंसा
-------------------------------------------------------------
रसड़ा ( बलिया ) भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नुपुर शर्मा और जिंदल द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब स.के प्रति की गई आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी से उपजे विवाद और इन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बरपा हंगामा के क्रम में तीन जून को कानपुर में जुम्मे की नमाज़ के बाद हुए बवाल से देश,प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोशित समाज के प्रदर्शनों और तनाव को देखते हुए शास के निर्देशानुसार पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क और चुश्त हो गया है । इसी परिप्रेक्ष्य में मुस्लिम समाज और उनके संगठनों के अपुष्ट बयानों के दृष्टिगत जनपद के बलिया के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी काफी सतर्क व सक्रिय चल रहे हैं तथा सभी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अमन-चैन कायम रखने और सौहार्दपूर्ण आपसी प्रेम भाईचारा बना रहने के लिए चौकस दिखाई दे रहे हैं । इसी क्रम में 10 जून शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ सकुशल संपन्न हो जाने तथा नमाजियों की भीड़ द्वारा किसी अनहोनी के मद्देनजर पूरे जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों के हर छोटी-बड़ी मस्ज़िदों स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नज़र आये । इसू क्रम में रसड़ा नगर के मस्ज़िद मुन्सफी, हज्जिन मस्जिद, बाबू इलाही जामा मस्जिद, सराय मस्ज़िद,पूरानी मस्जिद,पश्चिम मोहल्ला, कोठी, मेरुराय का पूरा एवं हीता का पूरा आदि के मस्ज़िदों सहित ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों पर पै क्षेत्राधिकारी एस.एन.वैस,थाना रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, अपने सहयोगी उप निरीक्षकों संग भारी पुलिस फोर्स व पीएसी जवानों सहित तहसीलदार रसड़ा प्रभात कुमार के साथ मौजूद रहे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अमनपसन्द मुस्लिम संप्रदाय की संजीदगी और आपसी प्रेम भाईचारा आचरण के चलते जुमा की नमाज़ शांतिमय वातावरण में सकुशल संपन्न हो गया और हर जगह माहौल सौहार्दपूर्ण रहा, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है । उल्लेखनीय है जुमा की नमाज़ों को सकुशल संपन्न हो जाने और समाज में अमनो-आमान क़यम बना रहने को लेकर कि इधर कई दिनों से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में मौजूद प्रशिक्षणरत
सीओ मु० उस्मान व इलाकाई क्षेत्राधिकारीगण थाना इंचार्जों की देखरेख में मुस्लिम समाज के मानिन्द लोगों तथा उनके धर्म गुरुओं की बैठकें आयोजित कर
लोगों से शांति और कानून व्यवस्था सौहार्द बरकरार रखने की अपील की जा रही थी तथा शांतिमय सौहार्द माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ी कार्रवाई का संदेश भी दिया जा रहा था साथ ही पुलिस गश्त तेज़ कर लोगों से मुलाकात कर उनसे अराजक तत्वों से सावधान रहने सुरक्षा के प्रति पूर्ण विश्वास रखने का भरोसा जताया जा रहा था, जिसके चलते अभी तक समाज में अमनो-आमान क़ायम है ।







Social Plugin