Ad Code

Responsive Advertisement

इस ग्राम सभा में दो दर्जन लोगों में कोरोना का टीकाकरण किया गया

 







रिपोर्ट:-संदीप कुमार गुप्ता

दुबहर:-क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर के दरवाजे पर करीब दो दर्जन लोगों में कोरोना का टीकाकरण किया गया। 

इस दौरान नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव भुवर ने कहा कि कोरोनावायरस से लड़ने में टीकाकरण बहुत ही कारगर है।  उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की, तथा उन्होंने बतलाया कि देश भर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान चालू है। ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव में कैम्प लगाकर करोना का टीकाकरण करना काफी ही सराहनीय पहल है।  इस मौके पर प्रमुख रूप से स्वास्थ्यकर्मी धनंजय यादव, संध्या शुक्ला ,दुर्गावती देवी, आशा संगिनी पिंकी यादव ,गीता देवी लालमुनि सिंह, इंद्रासनी देवी, तथा कामेश्वर पांडे,मुन्ना यादव, बिट्टू तिवारी ,शशिकांत यादव, पवन गुप्ता ,शिवजी यादव ,रामजी प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।