स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
पैगंबर मुहम्मद साहब और राष्ट्र पिता गांधी जी पर अभद्र टिप्पणी पोस्ट करने वाला सुशील गिरफ्तार।
-------------------------------------------------------------
रसड़ा ( बलिया ) पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद साहब के साथ- साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जिन्ना के प्रति आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के प्रयास करने वाले रसड़ा नगर स्थित भगत सिंह तिराहा समीप निवासी सुशील कुमार नामक व्यक्ति को रसड़ा कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर है । बताया जाता है कि उक्त अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलते ही बिना समय गंवाए रसड़ा पुलिस ने तत्परता के साथ आरोपी सुशील कुमार को अपने हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही में जुट गई है ।







Social Plugin