स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
नगरा थाने पर समाधान दिवस का आयोजन, गर्मी में भी फरियादियों की उमड़ी रही भीड़।
नगरा (बलिया)। शनिवार को नगरा थाने पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में भी समाधान दिवस पर क्षेत्र के फरियादियों की भीड़ थाना परिसर में जुटी रही। उप जिलाधिकारी सर्वेश कुमार यादव एवं क्षेत्राधिकारी शिव नारायण बैंस संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुने। समाधान दिवस पर कुल 23 मामले आए जिसमें एक का निस्तारण मौके पर किया गया वहीं अन्य मामलों को सम्बन्धित लेखपालों एवं पुलिस को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश के साथ सौंप दिया गया। समाधान दिवस पर अधिकतर मामले जमीन विवाद से ही सम्बन्धित रहे। तरगौली, नबावगंज, सिसवार कला, सूपापाली, बछईपुर आदि से भूमि विवाद, आम तोड़ने का विवाद, मिट्टी बराबर न करने देने आदि का मामला आया वही इसारी सलेमपुर, सरयां बगडौरा, सुल्तानपुर में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण का मामला छाया रहा। अतरौली व रूपवार में जलनिकासी की समस्या रही। पिपरा पट्टी बहोरापुर में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा न हटाने से विकास कार्य अवरुद्ध होने का आरोप ग्राम प्रधान द्वारा अफसरों के सामने उठाया गया, जिस पर एसडीएम ने कहा कि सार्वजनिक भूमि से हर हाल में अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। मौके पर नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे, एसआई सुरजीत सिंह, राजस्व निरीक्षक विवेकानंद सिंह, अजित कुमार सिंह, राहुल वर्मा, अभिषेक पटेल, प्रदीप सिंह सहित लेखपाल, पुलिस एवं फरियादी मौजूद रहे।







Social Plugin