Ad Code

Responsive Advertisement

ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 

स्वतंत्रविचार 24 :-- (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)


ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

रतसर (बलिया) जनपद में मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं आज सुबह लोगों ने ईद की नमाज ईदगाह में अदा की। इस दौरान मुल्क में चैन,अमन व भाईचारे के लिए अल्लाह की इबादत की और उनकी शान में ईदगाह में सिर झुकाए। कोरोना के बाद यह पहला मौका रहा जब सामुहिक नमाज अदा की गई। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का भी खास ख्याल रहा। क्षेत्र के रतसर जामा मस्जिद, ईदगाह, जनऊपुर, मसहां, धनौती, अरईपुर, नूरपुर सहित अन्य मस्जिदों में भी सामुहिक नमाज अदा किया गया। प्रशासन भी ईदगाह पर मुस्तैदी के साथ रही । नमाज के बाद नमाजियों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके जज्बे को सलाम किया। उलेमाओं और प्रशासन ने लोगों के जज्बे को सराहा। इसके बाद एक दुसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। घरों में सेवइयां, खीर सहित अन्य पकवान बनाए गए।वही बच्चों को ईदी दी गई। इस मौके पर विधायक संग्राम सिंह यादव,पवन सिंह,विजय गुप्ता,अमित यादव,अनिल गुप्ता,फैयाज अहमद, नवाब सलीम, पेंटर आदि लोग मौजूद रहे