Ad Code

Responsive Advertisement

समूह नही कर रहा पोषाहार का उठान, लाभार्थी परेशान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)


समूह नही कर रहा पोषाहार का उठान, लाभार्थी परेशान।

नगरा (बलिया) : नगरा विकास खंड के हब्सापुर ग्राम पंचायत में समूह द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय से अनुपूरक पोषाहार का उठान न किए जाने से लाभार्थियों में वितरण नही हो पा रहा है। गत पांच माह से पोषाहार का वितरण ठप है। उक्त ग्राम पंचायत में चार समूह गठित किए गए हैं। तीन समूह तो पोषाहार का उठान कर रहें हैं किंतु चौथा समूह नव दुर्गा स्वंय सहायता समूह गत पांच माह से पोषाहार का उठान ही नही कर रहा है। इसके पीछे समूह व आंगनबाडी कार्यकर्ता विवाद बताया जा रहा है। इस संबंध में बाल विकास  परियोजना अधिकारी ने बीडीओ को पांच पत्र लिखा है इसके बाद भी पोषाहार का उठान न किया जाना तरह तरह की चर्चाओं को जन्म दे रहा है।  नव दुर्गा स्वंय सहायता समूह से तीन आंगनबाडी केंद्र संबद्ध हैं। नियमानुसार परियोजना कार्यालय से समूह द्वारा ही पोषाहार का उठान किया जाता है। इसके बाद समूह आंगनबाडी कार्यकर्ता को हस्तान्नतरित कर देता है। तब जाकर कार्यकर्ता लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण करते हैं। गत पांच माह से पोषाहार से वंचित  तीनों केंद्र पर 7 माह से 3 वर्ष तक के 41 बच्चे, 3 से 6 वर्ष तक के 39 बच्चे, गर्भवती धात्री 17, अति कुपोषित बच्चों की संख्या 3 है। इन्हे ही पोषाहार दिया जाना है।
स्वंय सहायता समूहों की जिम्मेदार ब्लाक की है। हब्सापुर में गठित नव दुर्गा स्वंय सहायता समूह गत पांच माह से पोषाहार का उठान नही कर रहा है। इस बावत खंड विकास अधिकारी नगरि व डीपीओ बलिया को पांच पत्र लिखा जा चुका है। इसके बाद भी उठान नही किया जा रहा है ।
विशाल यादव
सीडीपीओ, नगरा
आंगबाडी कार्यकर्ता व समूह के विवाद में पोषाहार का उठान नही हो रहा है। अब शीघ्र ही किसी अन्य समूह को  इसकी जिम्मेदारी दी जाएगी।
प्रमोद कुमार पांडेय एडीओ, आईएसबी नगरा