स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरण किया गया।
बलिया वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया द्वारा ग्राम पंचायत शिवरामपुर व राजपुर ब्लाक बेरूरबारी में 200 किशोर बालिकाओं को जागरूकता करते हुए स्वच्छता किट वितरित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री०एस० के तिवारी व वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया ए०डी०पी प्रबंधक श्री मनोज कुमार थे
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य, पोषण, सेनेटरी पैड, साफ-सफाई आदि सभी बिंदुओं पर जागरूक किया गया साथ ही साथ उपस्थित सभी किशोर बालिकाओं को स्वच्छता किट में सेनेटरी पैड 10, साबुन 8 टूथब्रश 2 नेल कटर 2 टूथपेस्ट 2 कंगी 2 वितरण किया गया तथा इसके महत्व को भी विस्तार से बताया गया
वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया के ए०डी०पी प्रबंधक श्री मनोज कुमार ने बताया कि वर्ल्ड विजन किशोरी बालिकाओं के प्रति हर प्रकार से सहयोग करती रही है क्योंकि किशोरावस्था में स्वास्थ्य शिक्षा पोषण के साथ-साथ साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा है जिसमें हैंड वाश के सभी छह चरणों के महत्व को विस्तार से बताया
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया एस० के० तिवारी ने बताया कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी आबादी किशोर आबादी है वर्ल्ड विजन इंडिया द्वारा किशोरी बालिकाओं पर जिस प्रकार से कार्य कर रही है वह प्रशंसनीय है जिसमें उन्हें जागरूक के साथ-साथ स्वच्छता किट वितरण करके उन्हें कई बीमारियों से भी बचाने का काम कर रहा है क्योंकि साफ-सफाई,पोषण, स्वस्थ की अति आवश्यकता है
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस०के० तिवारी वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया के ए०डी०पी प्रबंधक श्री मनोज कुमार वर्ल्ड विजन की तरफ से टेरेंस चार्ल्स मोहन, थोटरेई मुइवाह वीरभा भारती व योगेंद्र भी मनोज पांडे तथा सभी आशा आंगनवाड़ी के साथ-साथ सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे








Social Plugin