स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
सडक की पटरी पर डंप करते हैं कूडा, दुर्गंध से राह चलना मुश्किल।
नगरा ( बलिया) : भारत सरकार स्वच्छता अभियान पर लाखों, करोडो रुपए खर्च कर रही हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत गंदगी फैलाने पर अमादा है। यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बाजार से सटे नगरा सिकंदरपुर मार्ग की पटरी को कूडा डंपिंग सेंटर बना दिया है। इसमें से निकल रहे दुर्गंध से राह चलना मुश्किल हो गया है। पूरे नगर पंचायत का कूडा ट्रालियों से लाकर नगर पंचायत के कर्मचारी नगरा सिकंदरपुर मार्ग की पटरी पर डंप करते हैं। यहीं नही बार बार कूडे के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे धुएं का गुबार निकलना शुरु हो जाता है। जानकार बताते हैं कि कूडे को जलाना नियम विरुद्ध है। इससे सडक पर चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पडता है। नगरा ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा मिले हुए दो साल हो गए किंतु न तो अपना कार्यालय ही बन सका और न ही भी निर्माण न होना चर्चा का विषय बन चुका है।
वर्जन -
कूडे को कौन जला रहा है इसकी जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी। शीघ्र ही कूडा डंपिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।
रामबदन यादव
ईओ
नगर पंचायत -नगरा
फोटो- नगरा सिकंदरपुर मार्ग की पटरी पर डंप किया गया कूडा।







Social Plugin