नगरा(बलिया) दीपावली व गोवर्धन के बाद चार दिवसीय छठ पूजा की तैयारी शुरू हो गयी हैं। दुकानों पर महिलाओं व पुरुषों की भीड सें बाजारों मे रौनक दिखने लगी हैं। नगर पंचायत बाजार से लेकर क्षेत्र के गाँवों तक ताल-पोखरो की साफ-सफाई होने लगी हैं। बाँसफोरो द्वारा दउरी बनाने वाले रात- दिन युद्ध स्तर पर जूटे हैं। विभिन्न प्रकार के फलो को फल के दुकानदार सजा रहे हैं। नगर पंचायत के नगरा- बेल्थरा मार्ग, नगरा- सिकन्दरपुर मार्ग, नगरा- रसडा मार्ग, नगरा - भीमपुरा मार्ग समेत आस-पास के इलाकों के बाजार फलों सें सज गये हैं। छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल या बास का सूप, दउरा, साडी, गन्ना, नारियल, फल, सहित पूजन- अर्चन के लिए हर छोटे - बडे समान की खरीदार जोर पर होने के कारण बाजार में गाडी, घोडो की लम्बी कतार लग जाने पर कभी कभी आवागमन बाधित हो जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बाजार में फल अधिक मात्रा में मंगाए गये हैं।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin