Ad Code

Responsive Advertisement

श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज का आगमन।

दुबहर (बलिया)- महान मनीषी संत श्रीमद् विश्वकसेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज जी के कृपा पात्र परम शिष्य श्री लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज जी का आगमन दिनांक 11 मई को दिन में 12:00 से 2:00 के बीच जनपद के जनेश्वर मिश्र सेतु  एप्रोच मार्ग के निकट(राष्ट्रीय राजमार्ग 31) प्रस्तावित चातुर्मास व्रत व सह श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल के अवलोकनार्थ तथा महायज्ञ की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से होने जा रहा है। 
उक्त आशय की जानकारी महायज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष पंडित अश्वनी कुमार उपाध्याय ने देते हुए बताया कि आगामी 16 जून से स्वामी जी महाराज जी का चातुर्मास व्रत प्रारंभ हो जाएगा।