Ad Code

Responsive Advertisement

गरीब बच्चों के भविष्य बचाने को लेकर आर टी आई अधिवक्ता अपने साथियों के साथ बैठे अनशन पर।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

गरीब बच्चों के भविष्य बचाने को लेकर आर टी आई अधिवक्ता अपने साथियों के साथ बैठे अनशन पर।

बलिया जनपद में स्थित शहीद पार्क चौक में गरीब बच्चो के भविष्य को बचाने के लिए अपने साथियों के साथ अनशन पर बैठे आर टी आई अधिवक्ता मनोज राय हंस l बता दे की हंस कई वर्षो से लगातार सरकार के द्वारा फ्री शिक्षा योजनाओं को आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को सुविधा मुहैया कराते आ रहे है l अब तक हजारों बच्चो को शिक्षा दिलाने वाले हंस आज कुछ बच्चो का भविष्य खतरे में होते देख उनको उनका हक दिलाने के लिए क्रमिक अनशन की शुरुवात कर चुके है l बिगत कई माह से पत्रको के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराते आ रहे है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा l मनोज राय हंस की पांच प्रमुख मांगे 38 बच्चों (जिनका विद्यालय बन्द हो चुका है) उन बच्चों को अन्य विद्यालयों में प्रवेश हेतु एडमीशन लेटर जारी करवाना,बकाया तीन वर्षो की छात्रवृत्ति को प्रदान करना , 
R.T.E. पोर्टल पर सभी प्राइवेट विद्यालयों के रजिस्ट्रेशन होने तक ऑफलाइन आवेदन भी लिया जाना वार्ड व ग्राम पंचायत का कोई नियम नहीं है। इस आधार पर गरीब बच्चों का आवेदन निरस्त नहीं किया जाना वर्तमान वर्ष में जारी एडमिशन लेटर वाले सभी बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराना l इस मौके पर उदय शंकर,रामभरोसा गुप्ता,सुरेश गुप्ता, मनोज वर्मा,शंभू वर्मा,फरहत जहां,जितेंद्र पासवान,मनीष तिवारी,शिवजी धर्मेंद्र सिंह,दिनेश ,शिवशंकर,सोनू प्रसाद,छोटेलाल के साथ दर्जनों अभिभावक लोग उपस्थित रहे l