Ad Code

Responsive Advertisement

नगरा सीएचसी की दुर्व्यस्था को लेकर राज्यमंत्री को सौंपा पत्रक।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

नगरा सीएचसी की दुर्व्यस्था को लेकर राज्यमंत्री को सौंपा पत्रक।

नगरा (बलिया) : भाजपा आईटी सेल बलिया के संयोजक जयप्रकाश जायसवाल ने शनिवार को बलिया में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर से मिल कर सीएचसी नगरा की दुर्व्यवस्था को लेकर पत्रक सौंपा। संयोजक ने पत्रक में कहा है कि नगरा सीएचसी को बने दो दशक हो गए किंतु आज भी स्थिति बदहाल है। आस्पताल में बाउंड्री नही बनी है। 30 बेड के अस्पताल में केवल दो चिकित्सक हैं। समय समय पर जनप्रतिनिधि व उच्चाधिकारी सीएचसी का निरीक्षण भी करते हैं किंतु नतीजा सिफर रहता है। चहारदिवारी न होने से बाजार से 4 किमी दूर स्थित सीएचसी की सुरक्षा राम भरोसे है। जिला संयोजक ने बताया कि सहकारिता मंत्री ने पत्रक पर उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया है।