Ad Code

Responsive Advertisement

टैबलेट पाकर चहके आईटीआई के छात्र।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)


 टैबलेट पाकर चहके आईटीआई के छात्र।

नगरा (बलिया) : सुभावती देवी आईटीआई नगरा भगमलपुर में शनिवार को आयोजित एक सादे समारोह में मुख्यमंत्री टैबलेट, स्मार्ट फोन योजना के तहत 38 प्रशिक्षणार्थी छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। प्रबंधक योगेंद्र यादव ने कहा कि योजना के अंतर्गत टैबलेट का वितरण किए जाने से छात्रों को आनलाईन पढाई में मदद मिलेगी। उन्होने कहा कि इसका सदुपयोग छात्र पढाई के लिए ही करें। संचालन प्रशांत यादव ने किया।