स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
आयकर की श्रेणी वालों पर लटकी वसूली की तलवार।
अपात्र होते हुए भी ली थी पीएम किसान सम्मान की राशि।
जनपद में 5658 अपात्रों से होगी रिकवरी।
नगरा (बलिया) : आयकर की श्रेणी में, ले रहे थे पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि, अब गर्दन पर वसूली की तलवार लटक गई है। आयकर की श्रेणी में आने वाले जनपद के 5658 अपात्रों से धनराशि की रिकवरी की जाएगी। इस बावत उपकृषि निदेशक ने उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी को पत्र भेंजा है। जिन अपात्रों से वसूली की जानी है उनमें नगरा ब्लाक के 485, बैरियां 249, रेवती 188, मुरलीछपरा 192, हनुमानगंज 339, दुबहड 329, गडवार 401, सोहांव 239, बेलहरी 213, बांसडीह 362, बेरुआरबारी 404, मनियर 263, नवानगर 407, पंदह 326, रसडा 397, चिलकहर 460, सीयर 502 हैं। उपकृषि निदेशक ने पत्र में कहा है कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत जनपद में आयकर की श्रेणी में आने के कारण भारत सरकार के स्तर से अपात्र किए जाने के कारण उपलब्ध कराई गई है। सूची के अनुसार भारत सरकार द्वारा उनके खाते में प्रेषित धनराशि की वसूली की जानी है। अपात्र की श्रेणी में आने वाले अपात्रों की उपलब्ध सूची इस निर्देशों के साथ प्रेषित है कि अपने अधीनस्थ संबंधित कार्मिकों के माध्यम से उनके खाते में योजना से प्राप्त शत प्रतिशत धनराशि की वसूली करना सुनिश्चित करें। कार्मिक द्वारा सूची के अनुसार अपात्रों के आधार नंबर प्राप्त कर पोर्टल के माध्यम से उनके खाते में प्राप्त धनराशि ज्ञात कर संबंधित से संपूर्ण धनराशि का चेक, बैंक ड्राफ्ट प्राप्त किया जाएगा। उप संभाग स्तर पर पंजिका में विकास खंडवार , ग्रामवार , कृषक का नाम , आधार नंबर, पता का विवरण , बैंक ड्राफ्ट, चेक का नंबर, दिनांक एवं प्राप्त धनराशि का अंकन किया जाएगा।
वर्जन- एडीओ एजी रमाकांत का कहना है कि अपात्र लोगों के पास कृषि विभाग के कार्मिक जाएगें। संबंधित पीएम किसान सम्मान की राशि को वापस कर दें अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।







Social Plugin