स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
पूरे अकीदत के साथ मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई।
बैरिया (बलिया) । शुक्रवार को जुमा के दिन बैरिया ,कोटवा, मधुबनी ,तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पूरे अकीदत के साथ मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की गई। रमजान के पाक महीने का आखिरी 27 वे रमजान को अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को अदा कि गयी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के सख्त व्यस्था किया गया था। नमाज में शरीक होने के लिए लोग काफी पहले ही मस्जिदों में दाखिल हो गए थे। जिससे काफी भीड़ रही। बच्चे, बुढ़े व नौजवान अच्छे लिबास में मस्जिदों में नजर आये। अलविदा की नमाज को छोटी ईद की नमाज भी कहते हैं। नमाज के बाद मुस्लिम बंधुओ ने आलमे इस्लाम व विश्व शांति के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस दौरान मस्जिदों के बाहर प्रशासन काफी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे।







Social Plugin