स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
अलविदा की नमाज के अवसर पर मुस्लिम बच्चों को किया गया प्रोत्साहित।
सिकन्दरपुर, बलिया ।रमजान के पवित्र महीने में अलविदा की नमाज के अवसर पर मुस्लिम बच्चों को किया गया प्रोत्साहित।
क्षेत्र के कटघरा बंसी बाजार स्थित आर एस एस गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी में रमजान के पवित्र महीने में अलविदा की नमाज जुम्मे के नमाज के अवसर पर आज दिनांक 29/04/2022 दिन शुक्रवार को संस्था में पठन-पाठन करने वाले सभी मुस्लिम बच्चों एवं बच्चियों को संस्था के प्रबंधक माननीय श्री जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह जी के द्वारा सप्रेम भेंट दी गई माननीय प्रबंधक जी ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों /बच्चियों अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं तथा स्टाफ को नान टीचिंग स्टाफ को जुम्मे की मुबारक दी तथा अल्लाह से रहमत और सभी के बरकत की दुआएं मांगी। प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार गुप्ता जी एवं प्रभारी श्री विनोद कुमार दुबे जी के द्वारा जुम्मे के मुबारक बाद का तोहफा दिया गया । इस अवसर पर सभी शिक्षक गण मौजूद रहे।







Social Plugin