स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
पीसीएफ द्वारा संचालित सुखपुरा में स्थित साधन सहकारी समिति गेहूं क्रय केंद्र पर सचिव का इंतजार करते एक किसान।
सुखपुरा (बलिया)। शासन द्वारा मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत पीसीए द्वारा संचालित साधन सहकारी समिति सुखपुरा के सचिव संजीव कुमार ने बताया कि 241 किसानों का नंबर अभी तक लगाया जा चुका है। जिला अधिकारी द्वारा आदेश मिलने के बाद ही खरीदारी प्रारंभ की जाएगी ।अभी तक क्रय केंद्र की स्थापना के लिए सहायक निबंधक द्वारा प्रपोजल जिला अधिकारी महोदय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद गेहूं की खरीदारी प्रारंभ की जाएगी। इस परिपेक्ष में उन्होंने बताया की अभी तक क्रय केंद्र पर बोरा, कांटा, झरना, नमी मापक यंत्र,बोरा सिलाई मशीन, किसानों की बैठने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। गेहूं रखने के नाम पर मात्र एक गोदाम खाली है खरीदारी के लिए उपयुक्त जगह भी नहीं है। इन सबके बावजूद किसानों का नंबर लगाया जा रहा है किसान क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं सचिव ताला बंद कर गायब रहे हैं ।किसान बसंत सिंह ने बताया की यह क्रय केंद्र सहकारिता राजनीति की भेंट चढ़ गई है। सहकारिता में अपने ऊंची पकड़ के वजह से क्रय केंद्र की स्थापना हुआ है। क्रय केंद्र पर ताला लगा हुआ है वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं है। किसान मारे मारे फिर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ मार्केटिंग गोदाम का क्रय केंद्र सुखपुरा पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर ज्योत्सना सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से गेहूं की खरीदारी प्रारंभ है 169 कुंटल 6 किसानों से अभी तक खरीदारी हो चुकी है। अभी तक एक भी किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है ।जबकि शासन का सख्त निर्देश है कि 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाए। शासन का निर्देश है कि 1 दिन में 300 कुंटल की खरीद प्रति क्रय केंद्र पर किया जाना आवश्यक है ।बावजूद इसके 4 दिनों के अंदर मात्र 169 क्विंटल गेहूं की खरीद 6 किसानों से की गई है। किसानों के बैठने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। जबकि किसानों के पीने के पानी के लिए भी कोई उचित व्यवस्था नहीं किया गया है। लेबर खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप में तौल कर रहे हैं। बोरो की सिलाई भी कर रहे हैं ।प्रति बोरा 50 किलो 500 ग्राम खरीदारी हो रही है।







Social Plugin