Ad Code

Responsive Advertisement

प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :--अश्विनी सिंह)


सुखपुरा (बलिया) : एएसएम कन्वेंट स्कूल सुखपुरा परिसर में गुरुवार को विद्यालय के संस्थापक समाजसेवी व पूर्व प्रधान आनंद सिंह पिंटू के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके स्मृतियों को नमन किया।वक्ताओं ने आनंद सिंह पिंटू के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए कहा कि वह आजीवन गरीबों और पीड़ितों की मदद करते रहे।सामाजिक कार्यों में भी वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे।यही नहीं उन्होंने अपने कार्यकाल में सुखपुरा के विकास का भरपूर प्रयास किया। इसके पूर्व बुधवार की शाम क्षेत्र के युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। पुण्यतिथि के अवसर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया था। 


जिसमें ब्लड  कलेक्शन 41 लोगों ने अपना ब्लड दान दिया। आंख जांच में 177 लोगों ने अपनी आंख की जांच कराएं और चश्मा के नंबर भी लिए। ब्लड जांच में भी 80 लोगों ने अपने ब्लड जांच कराकर विभिन्न रोगों का दवा लिखवाई। शुगर जांच में 100 लोग एवं ब्लड प्रेशर के लिए 90 लोगों ने परीक्षण कराया। इस मौके पर पूर्व प्रधान उर्मिला सिंह, अनुराधा सिंह,अंशुमान सिंह,अनुराग सिंह,नागेंद्र सिंह,एसपीएन तिवारी,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,रमाशंकर यादव,सुनील सिंह,सच्चिदानंद सिंह,जनार्दन उपाध्याय,भूपन सिंह, विनोद सिंह,अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह व संचालन हरे राम सिंह ने किया।

1-पूर्व प्रधान आनंद सिंह पिंटू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विशिष्ट जन।
2-कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित करते क्षेत्र के युवा।