स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
सुखपुरा चट्टी पर पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण कर रहे पुलिस अधीक्षक आरके नैयर।
सुखपुरा(बलिया) : उत्तर प्रदेश डीजीपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक आरके नैयर ने भारी सुरक्षा बल के साथ गुरुवार की शाम स्थानीय चट्टी,चौराहे एवं बाजार में व्याप्त अतिक्रमण का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने रोड का अतिक्रमण करने वालों से तत्काल अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया।कहा कि सार्वजनिक स्थानों व रोड का अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जो भी इसको नजरअंदाज करेगा उसके साथ कठोर कार्रवाई की जायेगी।उन्होंने दुकानदारों से अपने दुकानों पर अंदर से बाहर तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया।ताकि भविष्य में किसी घटना दुर्घटना की जांच करनी हो तो सहजता से हो सके और पुलिस अपराधियों तक पहुंच सके।बीच-बीच में वे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ले रहे थे,वहीं महिलाओं को देखकर सुरक्षा के बाबत उनसे पुलिस के कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी भी ली।थानाध्यक्ष अमित सिंह अपने सहयोगी के साथ मौजूद रहे।लगभग सुखपुरा चौराहे से प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 तक लगभग किलोमीटर पैदल गस्त कर दोनों तरफ पटरियों पर दुकानदारों से सुरक्षा की जानकारी प्राप्त की और भयमुक्त होकर उन्हें अपना व्यवसाय चलाने का निर्देश दिया।।







Social Plugin