Ad Code

Responsive Advertisement

शहीद - ए - आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर सुप्रसिद्ध आशीष त्रिवेदी की एकल नाट्य प्रस्तुति का आयोजन।

 


बलिया 23 मार्च शहीद - ए - आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर जनपद के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी की एकल नाट्य प्रस्तुति भगत सिंह का मंचन ।  संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक  संस्था बलिया द्वारा शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अमृत पब्लिक स्कूल अमृतपाली बलिया में 23 मार्च 2022 को शाम 5.30 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। लगभग एक घंटे के इस  कार्यक्रम में भगत सिंह के जीवन पर आधारित आशीष त्रिवेदी एकल नाटक भगत सिंह का मंचन होगा । इसके अलावा संकल्प के रंगकर्मी जनगीतों की प्रस्तुति करेंगे । इस अवसर पर धनेश कुमार पाण्डेय'शास्त्री' की कविता की किताब सूरज थोड़ा और ठहर का लोकार्पण भी होगा अपना।


रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम