दुबहर (बलिया) - स्थानीय क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीरामपुर घाट पर बने जनेश्वर मिश्रा सेतु से अवैध तरीके से पुलिस द्वारा पैसा लेकर ट्रको को इस पार से उस पार कराने का आरोप लगाया है । भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोमवार के दिन जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। भाजपा नेताओं द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा गया है कि 20 मार्च की रात्रि लगभग 9:30 बजे दुबहर थाने का एक सिपाही तथा कोतवाली थाना क्षेत्र का एक सिपाही सिविल ड्रेस में लगभग एक दर्जन ट्रकों को पैसा लेकर इस पार से उस पार करा रहे थे। तभी मौके पर पहुंचकर भाजपा नेताओं ने इसका विरोध किया जिसमें कई गाड़ियां वापस हो गई।
लेकिन एक गाड़ी मौके पर पकड़ी गई जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुबहर थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल द्वारा इसी तरह की घटना पर कार्रवाई करने पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक द्वारा 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की मांग क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने की है । ज्ञापन देने वालों में विमल पाठक, विंध्याचल राय, नवीन कुमार, अमित दुबे, संदीप पांडे, पिंटू राय आदि मौजूद रहे ।

रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता

Social Plugin