रतसर (बलिया) विकास खण्ड गड़वार क्षेत्र के नगर पंचायत रतसर कला स्थित बीका भगत के पोखरे पर 23 मार्च से 2 अप्रैल तक चलने वाली नौ दिवसीय श्री राम कथा की तैयारी पुरी कर ली गई है। बुधवार को सुबह कथा स्थल से कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। विश्व प्रख्यात सुमधुर कथा वक्ता श्रद्धेय श्री भार्गव मुनीश जी महाराज जी के नेतृत्व में जनता के सहयोग से रतसर नगर पंचायत के उत्तर स्थित वीका भगत पोखरे के पावन तट पर आयोजित होगा।श्री भार्गव मुनीश जी महाराज जी बताया कि राम कथा में अयोध्या के आचार्य संतोषकृष्णम जी एवं संकल्प दास जी महाराज होगें। मनोरंजन के लिए कथा स्थल पर भव्य मेला के साथ ही मीना बाजार की दुकानें सजाने में दुकानदार जुटे हुए है। इसमें काफी संख्या में साधु संत भी आमंत्रित किए गए है,उनकी स्वीकृति मिल चुकी है। आचार्यो, कलाकारों को ठहरने के लिए अलग समुचित व्यवस्था की गई है | इसका प्रचार प्रसार भी दूर-दूर तक किया गया है।
कलश यात्रा की तैयारी:
बुधवार को प्रातः 10:00 बजे से कलश यात्रा राम कथा मण्डप से निकाली जाएगी। इसमें दर्जनों वाहन, हाथी,घोड़े, बैण्ड पार्टी के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लेगें। 551 कन्याएं कलश उठाएंगी।
रिपोर्ट :-- पियुष सिंह







Social Plugin