रतसर (बलिया) होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन लोग अपने पुराने गिले-शिकवे,शिकायत भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। बच्चे और युवा रंगों से खेलते हैं।होली के इस त्यौहार में कई जगहों पर अलग-अलग दिन होली मनाई गई I इसी क्रम में रतसर नगर पंचायत में होली 18 तारीख दिन शुक्रवार को मनाई गई I लोगों में उत्साह देखने को मिला जगह जगह पर गाने बजाने की व्यवस्था की गई थी I लोग झूम रहे थे कहीं जोगीरा बज रहा था I तो कहीं योगी जी का गाना बज रहा था I ऐसे में लोगों में होली और भाजपा की जीत का जश्न दोनों देखने को मिला पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी I छिटपुट घटनाओं को छोड़कर होली शांतिपूर्वक संपन्न हुई
रिपोर्ट :-- पियुष सिंह






Social Plugin