Ad Code

Responsive Advertisement

संत यतीनाथ स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

 


सुखपुरा(बलिया) : संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे सुखपुरा  प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में बुधवार को संत यतीनाथ स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी शाहिद बाबा क्रिकेट क्लब ने निर्धारित ओवरों में 82 रन बनाए।83 रन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी संत यतीनाथ स्पोर्टिंग क्लब ने मात्र 6 ओवर में 1 विकेट विकेट खोकर 84 रन बना लिया।इस प्रकार संत यतीनाथ स्पोर्टिंग क्लब ने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया।इस जीत में झंडू ने 35 रन और विक्रम ने 37 रन का योगदान किया।समरेंद्र सिंह,दुर्गेश,दिलशाद,शांता सिंह,अमित पाण्डेय,मनजीत,इश्तियाक, सरफराज,रवि,राजेश सिंह,मनीष, विकास आदि मौजूद रहे।प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को संत यतीनाथ स्पोर्टिंग क्लब और भोलेनाथ क्रिकेट टीम के बीच सुबह 8 बजे से होगा।


रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह