Ad Code

Responsive Advertisement

शीघ्र ही होगा अतिक्रमण से नगर मुक्त चलाया जाएगा नगरपालिका का बुलडोजर - नगर मजिस्ट्रेट--प्रदीप कुमार

 

 बलिया के नगर में अतिक्रमण की गम्भीर समस्या को लेकर आज नगरपालिका ई०ओ० और नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर में अतिक्रमण की समस्या गम्भीर बनी हुई है।उन्होंने कहा की आए दिन सड़क जाम होने जैसी तमाम समस्याएं देखने को मिल रहा है।
 इन्हीं समस्याओं को लेकर आज बहेरी रोड पर नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार अपनी टीम लेकर पहुंचे।और तमाम अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर हटवाने लगे । वहीं अतिक्रमण हटाए जाने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जवाब सवाल भी करने लगे लोगों का कहना था की यह कार्य जो हो रहा है सही है परंतु हम लोगों को समय दिया जाता क्योंकि होली का त्योहार 2 दिन ही रह गया है। यही कार्य होली बाद किया जाता तो कोई परेशानी नहीं थी वही गैराज मालिको से सड़क पर अतिक्रमण नही करने का सख्त आदेश दिया। जिन दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी पाई गई उनमें लगभग 15 से 20 दुकानदार लोगो के ऊपर 10-10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया। वही त्योहारों को लेकर शहर के भीतर बड़ी गाड़ियों के जाने पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा। इसे कार्य में मुख्य रूप से नगर पालिका कर्मचारी में प्रमोद कुमार सिंह,इमरान खान, यातायात प्रभारी बलिया विश्वजीत सिंह, ऑक्टेन गंज चौकी इंचार्ज,चंद्रशेखर नगर चौकी इंचार्ज ,अपने हमराहीआें के साथ मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश