Ad Code

Responsive Advertisement

कार्यालय की साफ सफाई को लेकर एडिशनल एसपी हुए सख्त।

 


बलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय व्यापक निरीक्षण किया गया। कार्यालय के अंदर बाहर और अंदर विशेष साफ सफाई और  फाइलों का रख रखाव के साथ ही जगह जगह गंदगी को देखते  नाराजगी जताई।  कहा कि 3 दिन के अगर कहीं गंदगी दिखायी दी सम्बंधितों के खिलाफ निश्चित कार्यवाही किया जायेगा।यह भी बताया कि उक्त आशय का निर्देश दिया गया है कि तीन के अंदर  कार्यालय और जनपद के समस्त थानों की साफ सफाई सुनिश्चित की जाये। उन्होंने स्पष्ट किया की इसके बाद भी कहीं लापरवाही मिली तो सजा भुगतने के लिए सम्बन्धितों को तैयार रहना होगा।


रिपोर्ट :-- असगर अली