रसडा़ (बलिया) स्थानीय कोतवाली रसड़ा क्षेत्र के अठीलापुरा गाँव में शुक्रवार को गांधी चबूतरा एवं गांधी पार्क के सुंदरीकरण का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी राजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू ने उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रत्येक गांव में इस तरह का पार्क होना चाहिये उन्होंने इस कार्य के लिये ग्राम प्रधान दिनेश राजभर की भी सराहना किया। इस मौके पर कृष्ना गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार, संजय यादव, सोनू पटेल, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता, सतेन्द्र यादव,जेपी यादव, अरविंद पटेल,संजय मास्टर, व संचालन मारकडे़य गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- आरिफ अंसारी, हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin