रसडा़ (बलिया)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में काफी दिनों से गुरबत और विपन्नता की मार झेल रहे बीमार प्रकाश पासवान पुत्र सरल पासवान के इलाज का बीड़ा स्वंय सेवी संस्था के संचालक ने उठा लिया है, जिसके क्रम में श्रीनाथ मानव कल्याण संगठन के संचालक विवेक सिंह उर्फ सोनू सिंह व सचिन सिंह ने शुक्रवार को स्वयं बीमार लाचार प्रकाश पासवान के गांव जाकर न केवल आर्थिक मदद की बल्कि बीमार प्रकाश पासवान को बनारस बी.एच.यू. में संस्था के सहयोग से भर्ती कराने का प्रबंध भी किया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा। स्वयं सेवी सोनू सिंह ने बताया है कि उनके स्वास्थ्य होने तक वे उनका इलाज कराते रहेंगे।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin