नगरा (बलिया)। स्थानीय बाजार की एक दर्जन मां दुर्गा प्रतिमाओं को शुक्रवार को देर रात नगरा सिकन्दर पुर मार्ग के आंवला नहर में विसर्जित कर दिया गया। बाजार की मां दुर्गा प्रतिमाओं को कुछ देर डी जे बजाने से पुलिस के रोकने पर प्रतिमाओं को रोक दिया गया। बाद में पुलिस एवं दुर्गा पूजा समारोह समिति के बीच समझौता हो गया कि केवल एक एक लाउडस्पीकर प्रत्येक समिति बजायेगा। इसके बाद सभी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन यात्रा निकालकर कर दुर्गा मां का जयकारा लगाते हुए बाजार सहित पूरे कस्बे में घुमाया गया । इसमें काफी संख्या में पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश्य एवं थानाध्यक्ष दिनेश पाठक साथ साथ मूर्ति विसर्जन तक चले । जूलूस के साथ भाजपा जिला महामंत्री आलोक शुक्ला देवनारायण प्रजापति देवा भाई, ओमप्रकाश वर्मा, अमरेन्द्र सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, उमाशंकर चौरसिया, राजू सोनी, संजय गुप्ता, मदन गुप्ता, संदीप चौरसिया सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर सुरक्षा में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह फोर्स चक्रमण करते रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin