Ad Code

Responsive Advertisement

बिजली करेंट लगने से 52 वर्षीय ब्यक्ति की मौत।

 


रसड़ा (बलिया) फेफना थाना क्षेत्र के  कल्याणीपुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली करेंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि 52 वर्षीय गंगा राजभर पुत्र शिवधर शुक्रवार की रात घर में लगे पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहा था तभी करेंट की जद में आ गया। परिजनों ने उन्हें सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी