Ad Code

Responsive Advertisement

बेटे के बाद पिता की भी हुई मौत, मां अस्पताल में।

 


बांसडीह( बलिया)। सहतवार थाना के सुरहिया  गाँव के पास मंगलवार को बाइक-टेम्पो की हुई टक्कर जोरदार टक्कर में घायल शिवशंकर (62 साल) की देररात वाराणसी लेजाते समय रास्ते में मृत्यु हो गयी।

ज्ञात हो कि मंगलवार को रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर के हनुमानगंज निवासी वकील यादव (21 साल) अपने पिता शिवशंकर (62 साल) व  माता पार्वती देवी (57 साल) मनियर के नवका बाबा मंदिर पर पूजा करके बाइक से लौटते समय सुरहिया गांव के पास सामने से आ रही टैम्पो में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी थी। इसमे वकील की मौत हो गयी। जबकि उसके पिता शिवशंकर, माता पार्वती इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। शिव शंकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार की देर सायँ वाराणसी जाते समय गाजीपुर में उसकी मौत हो गई।


रिपोर्ट :-- हरिवंश कुमार