Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को विजयादशमी उत्सव मनाना सुनिश्चित।

 


(बलिया) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को  विजयादशमी उत्सव मनाना सुनिश्चित है। संघ की स्थापना डॉ हेडगेवार जी द्वारा सन 1925 में की गयी थी। उसके पश्चात ही यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।
 यह कार्यक्रम दिनांक 14 अक्टूबर दिन गुरुवार को बलिया नगर में अपरान्ह 2 बजे से भृगु मन्दिर के प्राँगढ से शुरू होगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया नगर द्वारा इस कार्यक्रम में किसी विशिष्ट व्यक्ति को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया जाता रहा है। इस बार प्रमुख अतिथि के रूप में गोरक्षप्रान्त के प्रान्त प्रचारक श्री सुभाष जी का बौद्धिक व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। हर वर्ष की तरह इस बार भी अपरान्ह 2 बजे संघ के स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में पथ संचलन भृगु मन्दिर के प्राँगढ से प्रारम्भ होकर जपलिंगंज, बालेश्वर मन्दिर, हनुमान गढ़ी मन्दिर, चौक, स्टेशन रोड,ओकडेनगंज,चित्तू पाण्डेय चौराहा उन्ह भृगु मन्दिर के प्राँगढ में पहुंचेगा। मुख्य कार्यक्रम में शारीरिक, घोष-वादन, संघ गीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम