Ad Code

Responsive Advertisement

अरविन्द गोंडवाना प्रदेश प्रभारी, मनोज शाह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुख्खू सिंह मरावी को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया।

 


(बलिया)। इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द गोंडवाना को उ0प्र0 गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदेश प्रभारी, मनोज शाह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा तथा सुख्खू सिंह मरावी को प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा बनाये जाने पर खुशी, हर्ष का इजहार करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 तुलेश्वर सिंह मरकाम, गोंगपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अनिल सिंह धुर्वे के प्रति आभार व निष्ठा व्यक्त करते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव गोपाल जी खरवार, जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड, जिला सचिव परशुराम खरवार सहित इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि अरविन्द गोंडवाना को शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी का उ0प्र0 प्रभारी बनाये जाने से निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पूरे उ0प्र0 में विकास करते हुए एक मजबूत राजनीतिक ताकत के रूप में उभरने का काम करेगी इसके साथ ही आगे कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोज शाह व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गोंगपा के पद पर सुख्खू सिंह मरावी को बनाये जाने से पार्टी से निश्चित ही अधिकाधिक संख्या में युवा जुड़कर पार्टी को सशक्त करने का काम करेंगे तथा स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार, है हमारा जन्मसिद्ध अधिकार। रोजगार की गारंटी को मौलिक अधिकार घोषित कराने व देश में गणतंत्र की सर्वोच्च अवस्था 'समाजवादी आर्थिक गणतंत्र' की स्थापना करो राष्ट्रव्यापी महाआन्दोलन को और भी मजबूती प्रदान होगी।


(सुरेश शाह) जिलाध्यक्ष
 (आईपीएस)
9336977840
 




रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम