नगरा (बलिया) भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर युवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। शुक्रवार को देर रात्रि तक युवा मोर्चा मण्डल नगरा के अध्यक्ष पद की मनोनयन संजय कुमार चतुर्वेदी के नाम की घोषणा की सूचना मिलते के बाद शनिवार को युवा मोर्चा के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मण्डल भ्रमण करके ख़ुशी जाहिर की। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह के नेतृत्व में युवराज सिंह, नीतीश सिंह, गोलू सिंह, बिट्टू सिंह, सुनील शुक्ला, छोटू राजभर, अकाश गुप्ता, राहुल कनौजिया, छोटन तिवारी, सुनील गोंड़ ,सचिन सिंह, सनी सिंह, राजेन्द्र प्रजापति गुडू, अंकित सिंह उर्फ कल्लू, दीपक सिंह, भोलू सिंह, सोनू सिंह, सर्वेश पांडेय, अभिषेक सिंह, अश्वनी सिंह सहित सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin