एस डी एम और सी ओ ने लिया रामलीला मैदान का जायजा।
युद्ध स्तर पर साफ-सफाई में लगा नगर पंचायत प्रशासन।
-----------------------------------------------------------
चिरैयाकोट (मऊ), चिरैयाकोट नगर की ऐतिहासिक एवं पारंपरिक रामलीला का शुभारंभ 11अक्टूबर दिन सोमवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ होगा। वहीं रामलीला मंचन को लेकर रामलीला समिति द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की रही हैं।
श्री रामलीला समिति युसुफाबाद चिरैयाकोट के उपाध्यक्ष सुभाषचंद जायसवाल ने बताया कि नगर की रामलीला का मंचन 11अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक कोविड गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। साथ ही नगर के दुर्गा पूजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर के सभी पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना 13 अक्टूबर दिन बुधवार को नवरात्रि के अष्टमी को होगी और विसर्जन 21अक्टूबर को होगा।
विदित हो कि गत वर्ष वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण लाकडाउन लग जाने से दुर्गा पूजा एवं रामलीला का मंचन नहीं हो सका था। जिससे उपासकों एवं रामभक्तों में घोर निराशा की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी। हालांकि इस बार भी आयोजन को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। परंतु इस वर्ष स्थितियां सामान्य होने के चलते शासन द्वारा कोविड गाइडलाइंस के अनुपालन में आयोजन करने की अनुमति दिये जाने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
वहीं दुर्गा पूजा एवं रामलीला मंचन को लेकर प्रशासन के उच्चाधिकारी काफी सतर्कता बरत रहे हैैं और पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा भी त्योहार को लेकर साफ-सफाई की व्यवस्था युद्ध स्तर पर की जा रही है।इसी क्रम में एस डी एम मुहम्मदाबाद गोहना लालबाबू दूबे एवं सी ओ राजकुमार सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार के साथ रामलीला मैदान का जायजा लिया और नगर पंचायत द्वारा कराये जा रहे कार्यों से अधिकारीद्वय संतुष्ट दिखे। वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा भी पूरे क्षेत्र पर पैनी नजर रखे हुए हैं और लगातार क्षेत्र में चक्रमण कर रहे हैं। वहीं दुर्गा पूजा को लेकर जगह-जगह पूजा पंडालों का निर्माण भी शुरू हो गया है।
रिपोर्ट :-- एo केo अश्क






Social Plugin