गड़वार (बलिया) । गडवार सुखपुरा मार्ग के खड़ीचा गांव के समीप गड़वार से अपनी दुकान बंद करके जा रहे दुकानदार से बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात करीब 9:00 बजे हथियार के बल पर ₹70000 लूट लिए पीड़ित ने रात में ही इसकी सूचना गड़वार पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है हालांकि पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर दे दी है लेकिन अभी तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है वहीं पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है इस घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है।
गड़वार थाना क्षेत्र के खडिचा निवासी महेश बर्मा व हरेंद्र गुप्ता की गडवार बाजार में हार्डवेयर व पेंट की होलसेल के साथ फुटकर की दुकान है जो कि प्रतिदिन कि भाती शुक्रवार की देर शाम अपनी दुकान बंद करके बिक्री हुए रुपए को बैग में रखकर लेकर जा रहे थे इसी बीच बाइक से पीछा कर रहे हथियारबंद बदमाशों ने खाली सा मोड़ के समीप हथियार दिखाकर उनसे ₹70000 लूट लिए आगे से आ रही किसी वाहन की लाइट देखकर हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग करके भाग निकले पीड़ित के शोरगुल मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए इसके बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हालांकि पुलिस अभी तक पुलिस ने एक युवक को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है वही पीड़ित दुकानदार महेश वर्मा व हरेंद्र गुप्ता ने इसकी लिखित तहरीर गडवार पुलिस को दे दी है पूरी रात और पूरे दिन पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही हालांकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया है इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है वहीं व्यापारियों सहित दुकानदारों में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्र ने बताया कि दुकानदार से 1 दिन पहले पैसे की लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ था प्रथम दृष्टया मामला इसी पर जांच की जा रही है बाकी अन्य पहलुओं पर भी जांच हो रही है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी हालांकि दुकानदार ने तहरीर दी है
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश पांडेय






Social Plugin