बलिया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कृषकों के डाटा संशोधन हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डारो पर 11 से 13 अक्टूबर तक समाधान दिवस का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है। ऐसे समस्त सम्मानित कृषक जिनका आधार संख्या गलत है, तथा आधार कार्ड में उल्लिखित नाम के अनुरूप डाटा बेस में नाम फीड नहीं है, इस समस्या के समाधान हेतु विकास खण्ड में स्थित दिवस में अपने आधार कार्ड एवं बैंक खाते के विवरण के साथ उपस्थित होकर समाधान कराना सुनिश्चित करें। यह जानकारी उप कृषि निदेशक इन्द्राज ने दी है।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin