Ad Code

Responsive Advertisement

शौचालय की दीवार गिरने से वृद्ध महिला घायल।

 

दुबहड़ -स्थानीय क्षेत्र के अडरा ग्राम सभा में आंगन में बने शौचालय की दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे की है जब गीता देवी पत्नी दीनानाथ सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी अडरा थाना दुबहर अपने आंगन में बने स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय के निकट बैठी थी। तभी अचानक शौचालय का दीवाल पूरे शरीर पर गिर गया ।शौचालय का छत दोनों बांहों पर गिरने से बांह की हड्डी टूट गई तथा वह बुरी तरह घायल हो गयी। चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियो ने ईट पत्थर हटाकर किसी तरह गीता देवी को बाहर निकाला। पड़ोसियों ने गीता देवी को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय ले गए। चोट लगने का कारण दोनों हाथों पर प्लास्टर चढ़ाया गया तथा कटे हुए बांह में 32 टांके लगे। घटना की खबर सुन पूरे ग्राम सभा में खलबली मच गई। इस संदर्भ में ग्राम प्रधान टप्पू गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अत्यधिक जल प्लावन होने से ग्रामीणों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । ऐसे में हर नागरिक को अपनी जान माल की रक्षा हेतु सावधानी बरतनी होगी।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता