Ad Code

Responsive Advertisement










 
रिपोट ओम प्रकाश वर्मा

नगरा। ब्लाक क्षेत्र में सड़कों की खस्ताहाल से आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है आने जाने वालों के साथ ही ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दिया जाय लेकिन कुछ सड़कों को छोड दें तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में बने गड्ढे तो साक्षात यह बयां कर रही है कि गड्ढे में सड़क है। सिकन्दरपुर को जाने वाली सड़क में नगरा से एकईल चट्टी तक मुख्य मार्ग की दशा ही बहुत खराब है जिससे आवागमन काफी प्रभावित हैं। इसी तरह क्षेत्र में तो सड़कों का जाल है मगर ऐसी सड़कों पर चलना लोगों के लिए जीवन को जोखिम डालने की दिनचर्या बन गयी है। बरौली से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के गांव को जाने वाली सड़क की कुछ ऐसी गाथा है जो रामपुर, बीबीपुर, असढिया, राजपु, लखन्सी, कानपुर कन्ध्रा हो हुए इब्राहीम पार्टी को जाने वाली मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गई है। नगरा मलप निकासी, देवलवीर, कसौण्डर, सिऊरा संपही, ताड़ी बड़ागांव, मालीपुर बिहराहरपुर, विसुनपुरा, ककरी ढेकवारी, नगरा, भिटकुना, भी पुरा से पुरा पतोई से खण्दवा, मालीपुर नहर पटरी, इन्दसो, कमरौली परसिया विसरुप, सिटरहटा, कोठियां, संरया, रुपवारभगवान पुर, डिहवां से सलेमपुर आदि सड़कों का हाल बड़ा बेहाल है अगर समय रहते इसके निर्माण व मरम्मत कार्य कराकर जनता को राहत पहुंचाने की जरुरत है नहीं तो क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो किसी दिन भयंकर घटना को टाला नही जा सकता।