Ad Code

Responsive Advertisement









 *रवि सोनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को सौंपा गया पत्र*


रिपोर्ट:- *मु० अहमद हुसैन / जमाल *


*बलिया* समाजसेवी रवि सोनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने जिलाधिकारी को सड़क-नाली जैसी तमाम समस्याओं को लेकर पत्रक सौंपा है। कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़ित महिलाओं की माने तो नगरपालिका परिषद बलिया अन्तर्गत वार्ड नं0-14 के आधा दर्जन सम्पर्क मार्ग लम्बे समय से अपने हाल पर आशु बहा रही है। जिसके चलते इन

भागों पर आने-जाने में मुहल्लेवासियों को दिक्कतों के साथ ही आये दिन लोग घायल हो रहे है। जिसके लिये मुहल्ले के लोगों ने सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर चयरमैन, और तत्कालिक जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिसके बाद इन सड़को के निर्माण के

लिए जिला प्रशासन के माध्यम से डूडा विभाग द्वारा तत्काल कार्य कराये जाने पर

प्रभावी निर्देश दिये। इसके बावजूद भी लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सांसद द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित पत्र में जिन आधे दर्जन मार्ग का स्पष्ट उल्लेख किया है। उनपर अबतक निर्माण कार्य आरम्भ नहीं कराया गया है। जिसे लेकर मुहल्लावासियों में आक्रोश व्यापत है। उनलोगों ने चेतावनी दी है। कि उक्त सम्पर्क मागों का निर्माण कार्य आरम्भ नहीं किया गया तो मुहल्लावासी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगें। मुहल्लावासियों ने जिलाधिकारी से इन आधे दर्जन सड़को के निर्माण कार्य आरम्न कराने की मांग की है। मुहल्लवासियों के साथ सड़को के निर्माण में आनवश्यक विलम्ब करनेवाले अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच कराकर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाये जाने की जिला प्रशासन से माग किया गया। अतः श्रीमान् जी से अनुरोध है कि जनहित की इस समस्या को गम्भीरता से विचार करते हुए मानक के अनुसार इन मार्गों की निर्माण कराये जाने की मांग की है।