Ad Code

Responsive Advertisement

12 जनवरी 2022 को होगा वृद्ध आश्रम का उद्घाटन :विवेक सिंह

 


बलिया  शिक्षा शक्ति सहयोग संस्था की तरफ से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जयंती दिनांक 12 जनवरी 2022 को धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी में संस्था के सभी पदाधिकारी अपने अपने जिम्मेदारियों में लगे हुए हैं यह दो दिवसीय कार्यक्रम होता है पहले दिन दिनांक 11 जनवरी को भव्य संदेश यात्रा का आयोजन होगा तथा दूसरे दिन 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती को विभिन्न आयोजनों के साथ श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा संस्था की ओर से वृद्ध लोगों की सेवा के लिए वृद्ध आश्रम खोला जा रहा है जिसका नाम जीवन वाटिका वृद्धा आश्रम संस्था द्वारा रखा गया है वृद्धा आश्रम का उद्घाटन दिनांक 12 जनवरी को होना निश्चित हुआ है इस वृद्ध आश्रम के सभी गतिविधियों को अंतिम रूप प्रदान करने में संस्था के सभी पदाधिकारी पिछले कई महीनों से लगे हुए हैं संस्था की सचिव श्री विवेक कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि संस्था द्वारा खुल रहे वृद्ध आश्रम में क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों का सहयोग प्रार्थनीय है जिससे संस्था सफलतापूर्वक वृद्ध जनों की सेवा संचालित कर सके संगठन मंत्री भैया अरुण दुबे ने बताया कि क्षेत्र में जिस किसी वृद्ध व्यक्ति को भोजन आवास तथा चिकित्सा की परेशानी हो रही है उन्हें संस्था आमंत्रित करती हैं। जिसमें डॉ जनार्दन राय जी शत्रुघ्न पांडे जी बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह जी अनेक व्यक्तियों की उपस्थिति होने जा रही है इस अवसर पर अलग-अलग कई कार्यक्रमों का आयोजन होना तय हुआ है जिसमें 11बजे संस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा इस अवसर पर 500 बहनों को प्रमाण पत्र वितरित किया जाएगा संस्थान द्वारा निःशुल्क सिलाई ,ब्यूटीशियन एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है शिक्षा पूर्ण कर चुके बहनों को प्रमाण पत्र 12 जनवरी को प्रदान किया जाएगा इसके बाद सायं 3:00 से वृद्धाआश्रम पर भोजन का आयोजन प्रारंभ होगा अंत में संध्या आरती संस्था के सभी शाखाओं पर एक साथ आयोजित की जाएगी।



रिपोर्ट:- विक्की कुमार गुप्ता