*कुरैशी समाज के उत्पीड़न, बन्द पड़े स्लॉटर हाउस को चालू कराने के संबंध में राज्यपाल को पत्र*
---------------------------------------
रिपोर्ट:- *मु० अहमद हुसैन उर्फ जमाल*
बलिया - जिला व शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम साहब के आह्वान पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रम के तहत कांग्रेसजनों ने कुरैशी समाज पर निरंतर हो रहे हमले, गिरफ़्तारी को रोकने व अन्य पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रसासनिक अधिकारी को सौंपा।, इस दौरान आशिम सिद्दीकी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को चाहिए कि प्रदेश में बंद पड़े स्लॉटर हाउस को आधुनिक तकनीक के साथ चालू करें व जिन जिलों में स्लाटर हाउस नहीं है वहां नए स्लॉटर हाउस का निर्माण कराएं, सरकारी स्लॉटर हाउस न होने की वजह से निजी स्लॉटर हाउस स्वामी मीट को महंगे दामों पर बेचते हैं जिससे महंगाई चरम सीमा पर है, वही उत्तर प्रदेश सरकार छोटे दुकानदारों को लाइसेंस उपलब्ध करावे व नवीनीकरण प्रक्रिया को आसान करने का कार्य करें, वहीं सरकार को कुरैशी समाज के उत्पीड़न से बचने के लिए वह उनकी मदद के लिए उनके लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करनी चाहिए अल्पसंख्यक विभाग शहर अध्यक्ष अबुल फैज ने कहा कि सपा सरकार में कानपुर से लेकर हापुड़ तक बंद पड़े सभी चमड़े के कारखानों को प्रदेश सरकार द्वारा शीघ्र चालू करना चाहिए जिससे कि लोगों को रोजगार का अवसर मिले, वही कुरैशी समाज के लोगों पर लगी रासुका वह फर्जी मुकदमों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा निर्दोष पाए जाने वाले कुरैशी समाज के लोगों पर लगे मुकदमों को सरकार को वापस लेना चाहिए डॉ अहमद कमाल ने कहा कि कुरैशी समाज के मोहल्ले की साफ सफाई की ज़िम्मेदारी नगरपालिका की है लेकिन उनकी अनदेखी के कारण वहां ना ना प्रकार की बिमारी उत्पन्न होती है और लोगो की मृत्यु और तमाम तरीके के चर्म रोग उत्पन्न होते है और मलेरिया ,डेंगू ,चिकुनगुनिया जैसे भयानक बीमारी होने का खतरा हमेशा बना रहता है इस दौरान नादिर उस्मानी सलमान खान अमजद खान एजाज अहमद जान मुहम्मद राजेन्द्र चौधरी अखिलेश कन्नौजीया राजन कुमार आदि थे।







Social Plugin