Ad Code

Responsive Advertisement

 








नही रहे लोकतन्त्र सेनानी, पुलिस ने दिया गार्ड आफ आनर

*रिपोर्टे पियूष सिंह*

रतसर (बलिया)

 कस्बा निवासी लोकतंत्र सेनानी चंद्रशेखर गुप्ता (80) का निधन शुक्रवार की रात हो गया। शनिवार को चौकी प्रभारी रतसर उमापति गिरी के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड आफ आनर दिया।  राजस्व निरीक्षक अनुग्रह नारायण सिंह,क्षेत्रीय लेखपाल संतोष कुमार सिंह ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पवन कुमार सिंह,सुनील पांडे,अजीत गुप्ता, आलोक पांडे, अशोक गुप्ता, राजन गुप्ता,सुरेश गुप्ता,अरविंद गुप्ता,हरि नारायण सिंह,प्रेम गुप्ता,अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।