नगरा (बलिया) । अपहरण के मामले में नगरा पुलिस ने पांच आरोपियों में तीन की गिरफ्तारी कर उनके पास से प्रयुक्त होने वाली कार व बाइक को भी बरामद करने में सफलता हासिल की है। थानाक्षेत्र सरया गुलाबराय निवासी वृजेश वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा के अपहरण की सूचना पर पुलिस हलकान रही और तुरन्त प्राथमिक दर्ज कर अभियुक्त तलाश में जुट गयी। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा चलाए जा रहे अपराध के समूल उन्मुलन में अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के पर्यवेक्षण क्षेत्राधिकारी एस एन वैश्य के कुशल नेतृत्व में मंगलवार को थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उपनिरीक्षक माया पति पाण्डेय व यशवन्त सिंह सहित मय हमराह फोर्स के साथ वांछित की तलाशी मे अपहृत वृजेश की बरामदगी के साथ आरोपी राघो मन्दा निवासी रोहित कुमार वर्मा उर्फ मोनू पुत्र राजेश कुमार वर्मा, सरया गुलाब राय निवासी संदीप कुमार वर्मा पुत्र सुधाकर वर्मा व थाना हृदय पुर के खिलाफ गांव निवासी अभिमन्यु कुमार राजभर पुत्र मुन्ना राजभर को गिरफ्तार करके अदालत भेज दिया। उनके पास से एक रोनाल्ड कार व एक अपाची मोटरसाइकिल सहित तीन अदद मोबाइल बरामद की है। पुलिस दो फरार वांछित आरोपी थाना हलधरपुर के बेलौंझा निवासी अभय भारद्वाज व रामशरण की तलाश अब भी कर रही है।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा







Social Plugin