Ad Code

Responsive Advertisement

समाचार पत्र विक्रेता के घर पुलिसिया तांडव की शिकार महिलाओं ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार।

 


नगरा (बलिया)। समाचार पत्र विक्रेता के घर पुलिसिया तांडव की शिकार महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने थानाध्यक्ष नगरा को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही कर आख्या देने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र के  ढेकवारी गांव निवासी अचल पांडे  का पड़ोसी से भूमि विवाद है।इनके परिवार की रीता पांडेय व ममता पांडेय ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा है कि चंदा पांडेय पत्नी राम अवध पांडेय के साथ 17 दिसम्बर को प्रातः डीह बसगित की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। नगरा थाने की पुलिस मौके पर गई, जिसमें थाने के दो सिपाही मौजूद थे।  सिपाही चन्दा पांडेय व उनकी पुत्री के साथ घर में घुस गए। उपरोक्त में से एक सिपाही घर में घुसकर पुत्रवधू का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा विरोध पर घर में रखा टीवी, पंखा, कुर्सी तोड़ने लगा। अपने प्रार्थना पत्र में पीड़िताओं ने कहा है कि मना करने पर उपरोक्त दोनों सिपाही भद्दी भद्दी गालियां देते हुए आलमारी को तोड़ने लगे। इसके अलावा उपरोक्त सिपाहियो ने हम महिलाओ को मारे पिटे तथा बाल पकड़ कर खींचते हुए जीप में बैठाकर थाने ले आए। यही नहीं थाने लाने के बाद सिपाही पट्टे से पिटाई करने के बाद एक तरफा शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना के बाद समाचार पत्र विक्रेता का परिवार दहशत में है। पीड़िताओं ने दोनों आला अफसरों से जान माल एवं भूमि की सुरक्षा की गुहार लगाई है।



रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा