रिपोर्ट:- मु० अहमद हुसैन
बलिया।आज मंगलवार को ब्लॉक हनुमानगँज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वँयना में कार्यरत सभी आशा संगिनीयों का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, वँयना पर एस एन सी यू का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में यूनिसेफ के आजमगढ़ मण्डल के माँनिटर मो.गयासुद्दीन ने बताया कि जिला के महिला चिकित्सालय में छोटे बच्चों हेतु एस एन सी यू बनाया गया है, जहाँ बिमार बच्चों का निःशुल्क ईलाज की सम्पूर्ण व्यवस्था है।
प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण में बीसीपीएम पूनम भारती, तथा ब्लाक की आशा संगिनियाँ श्रीमती पूनम पाण्डेय, प्रेम कुमारी यादव,निर्मला वर्मा, सीता यादव, किरन राय तथा रीतम राय उपस्थित थी।







Social Plugin