बिल्थरारोड(बलिया) 7 वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर सोमवार को विवेकानंद पी जी कालेज सेमरी बिल्थरारोड पर प्रशिक्षण किया गया।
'जहां होता योग- वहां न जाता रोग' की धारणा को ध्यान में रखते हुए विवेकानन्द पी जी कालेज सेमरी,बिल्थरारोड बलिया के प्रांगण में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन प्राप्त 7:00 बजे टी एन मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता के नेतृत्व किया गया।
श्री मिश्र ने बताया कि योग किसी भी रोग के निदान हेतु यह हमारी प्राकृतिक चिकित्सा की सबसे कारगर पद्धति रही है । केवल मात्र ब्यक्ति के नियमित योग करने से सर्वाधिक रोगों के होने से बचाव किया जा सकता है ।
योग प्रशिक्षक प्रेम शंकर मिश्र, पंकज कुमार मिश्र, ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराते हुए योग की बारीकियों को विस्तार से बताया । योगाभ्यास के साथ ही वृक्षारोपण कर शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ प्राकृतिक स्वास्थ्य की कामना की गयी ।
उक्त कार्यक्रम में हेमंत कुमार मिश्र,प्रेम मिश्र,बिट्टू मिश्र,आनन्द कुमार मिश्र,उमेश,मनोज, सचिन आदि ने काफी सहयोग किया







Social Plugin