Ad Code

Responsive Advertisement

 








नगरा। बेटियां किसी मामले में कम नहीं है और यह साबित करते हुए विकास खण्ड क्षेत्र के कसौंडर गांव निवासी खुशबू सिंह ने अनहोनी को होनी में बदल दिया। दरअसल गांव निवासी किसान सागर सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। चूंकि खुशबू सागर की इकलौती पुत्री थी लिहाजा अपने पिता को मुखाग्नि देकर मिशाल पेश किया। बेटी के इस जज्बे की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है। भीमपुरा थाना के कसौंडर गांव निवासी सागर सिंह किसान के घर में उसकी पत्नी और इकलौती बेटी खुशबू सिंह है। बेटी ने ही पिता के निधन की जानकारी पड़ोसियों और रिश्तेदारों को दी। मृतक सागर सिंह के तीन भाइयों में एक भाई का पहले ही निधन हो गया है। जबकि बड़े भाई परिवार समेत लंबे समय से गैर प्रांत में रहते हैं। शुक्रवार तक मृतक के बड़े भाई समय पर नहीं पहुंचे तो आसपास के लोगों के कहने पर बिटिया खुशबू ने ही अपने पिता को कंधा दिया और सरयू नदी के किनारे तुर्तीपार घाट तक पहुंची, फिर अपने पिता को मुखाग्नि दी। खुशबू को मुखाग्नि देते देख सभी की आंखें नम हो गई। खुशबू अभी एमएएससी की पढ़ाई कर रही है।