Ad Code

Responsive Advertisement

विधायक ने SDM संग निर्माण कार्यों का लिया जायजा



नगरा,बलिया। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों विभागों का निरीक्षण करने पहुचे उपजिलाधिकारी के साथ विधायक ने कुछ खामियों को दूर करने व नाली मरम्मत की जानकारी लेते हुए सही काम करने को निर्देशित किया।
 क्षेत्रीय विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने सोमवार को उपजिलाधिकारी प्रभु दयाल ने निरीक्षण के दौरान भण्डारी प्राथमिक विद्यालय के एक एक कमरे के साज सज्जा को बहुत बारिकी से देखा तथा रसोईघर व शौचालय सहित जलापूर्ति को व्यवस्थित करने को कहें।
 इसके चचयां में बनने वाले प्रस्तावित नगर पंचायत कार्यालय के नव निर्माण हेतु भूमि का निरीक्षण करते हुए ब्लाक अस्पताल परिसर में बने पानी टंकी को चालू कराने में आ रहे व्यवधान में जले ट्रांसफार्मर व क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहें।

 इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय राव, लेखपाल बलिराम सिंह, बरिष्ठ लिपिक अताउल्ला खां, डीएन प्रजापति देवा भाई, अरविन्द सिंह, फतेह सिंह, राजकुमार कन्नौजिया, उमाशंकर चौरसिया, लालबहादुर सिंह, प्रेमप्रकाश यादव बहुगुणा, महावीर यादव, विश्वनाथ यादव आदि रहे।