Ad Code

Responsive Advertisement

नए कानून के लागू होते ही कृषि क्षेत्र पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी: अखिलेश सिंह

 






रतसर (बलिया)

किसान फोर्स के संयोजकत्व में बुधवार को किसानों ने स्थानीय रामलीला मैदान में काली पट्टी बांध कर कृषि बिल का विरोध किया । सभा कर केंद्र सरकार पर हमला बोला और कृषि कानून को काला कानून बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए किसान फोर्स के नेता अखिलेश सिंह ने आरोप लगाया कि नए कानून के लागू होते ही कृषि क्षेत्र भी पूंजीपतियों या कारपोरेट घरानों के हाथों में चला जाएगा और इसका नुकसान किसानों को होगा। नए बिल के मुताबिक सरकार आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर अति असाधारण परिस्थिति में ही नियन्त्रण लगाएगी।इस मौके पर लक्ष्मण राय ,मुन्ना सिंह, संजय सिंह,लल्लन यादव, छोटेलाल यादव, नन्दकिशोर यादव, रामजी प्रसाद सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे ।